उभांव पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी रसड़ा  आशीष मिश्रा के नेतृत्व में उभांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना क्षेत्र के गुलौरा मठिया निवासी लालमोहन राजभर को पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने 3 मई 2025 को शराब के विवाद में एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना की सूचना पर थाना उभांव में मु0अ0सं0 125/2025 धारा 109, 115(2), 352, 351(3), 117(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आज सुबह मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 बांकबहादुर सिंह व उनकी टीम ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद किया गया, जिसके आधार पर 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
लालमोहन राजभर पुत्र सागर राजभर, निवासी गुलौरा मठिया, थाना उभांव, बलिया

बरामदगी:
1 अदद चाकू

गिरफ्तारी टीम:
उ0नि0 बांकबहादुर सिंह, का0 सर्वजीत गुप्ता, का0 विजय चौरसिया – थाना उभांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *