प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही करेंगे पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद प्रेक्षागृह का लोकार्पण

बिल्थरारोड। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही शुक्रवार को नगर के वार्ड नम्बर 12 में पूर्व सांसद हरिकेवल कुशवाहा के स्मृति में बने प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के देखरेख में भव्य लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रेक्षागृह का निर्माण नगर पंचायत के द्वारा कराया गया है। नगर के वार्ड नम्बर 12 के मालगोदाम रोड स्थित चकबन्दी गली में निर्मित प्रेक्षागृह नगर का इकलौता आडिटोरियम है। वही इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद के पुत्र व सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा होंगे। इसकी जानकारी नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त व अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्त ने दी। नगर चेयरमैन ने लोगो से इस लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील की है।
