बलिया : मार्च के महीने में इतनी तेज धूप के साथ गर्मी !

बिल्थरारोड /बलिया जनपद वासियों को इस बार गर्मी मार्च में ही जून का एहसास करा रही है। धूप इस कदर तेज हो रही है कि मानों मार्च का नहीं जून का महीना हो। होली वाले दिन से ही अधिकतम तापमान 37-38 पर पहुंच गया है जो की मार्च में इतना ज्यादा नहीं होता था।
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार गर्मी थोड़ी ज्यादा पड़ेगी और इसका असर अभी से दिखने लगा है। मार्च के आखिर तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, और इसके साथ ही लू भी चलने की संभावना है। क्योंकि 40 डिग्री तक हवाएं गर्म होने लगती हैं।
आठ साल पहले मार्च में हुई थी ऐसी गर्मी
यदि मार्च में इतनी गर्मी देखकर हैरानी हो रही है तो बता दें कि 2013 में भी मार्च इस तरह ही गर्म था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, फिलहाल गर्मी कम होने के आसार नहीं है बल्कि अभी गर्मी और बढ़ेगी या आसान भाषा में कहा जा सकता है कि इस बार गर्मी और सालों की तुलना में ज्यादा होगी।
क्या है जल्दी गर्मी शुरु होने के कारण
इस वर्ष जल्दी गर्मी शुरु होने की वजह है राजस्थान में समय से पहले ही एंटी साइक्लोन का बनना जिस कराण पश्चिम यानी थार और पाकिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं नार्थ इंडिया की ओर आ गई हैं, इस कारण राजधानी समेत पूरे उत्तरी भारत में अचानक तेज गर्मी पड़ने लगी।

धूप से बचता नीबू दुकानदार

राजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *