लोहटा पचंदौरा के प्रधानपति व समाजवादी नेता बंशीधर यादव का हृदयगति रुकने से निधन

बिल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के लोहटा पचदौरा गांव में अपनी बिटिया की शादी की तैयारी में लगे सपा नेता और प्रधान पति वंशीधर यादव 60 वर्ष  की शनिवार की सुबह निधन होने की खबर मिलते ही परिजनों सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आधी रात के बाद अचानक हार्ट अटैक आने से उन्हें परिजनों द्वारा भीमपुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ ही देर में निधन हो गया । वे सपा के प्रभावशाली चेहरा थे। जिन्हें सपा में किसी प्रकोष्ठ के लिए प्रदेश सचिव की भी जिम्मेदारी थी। उनकी पत्नी चंपा देवी गांव की प्रधान है और वे अपनी तीसरी पुत्री करीना कुमारी की शादी की तैयारी में लगे थे। 19 मई को होने वाले तिलक और 22 मई को होने वाली शादी की लगभग पूरी तैयारी हो गई थी। लेकिन अचानक शुक्रवार को आधी रात में उन्हें हार्ट अटैक आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को सुबह उनकी मौत की की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।  निधन की खबर मिलते ही गांव में उनके घर पर शुभचिंतको की भीड़ जुट गई। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, सपा के प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव,  बबन यादव, रामाश्रय यादव, जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके घर पहुँचकर परीजनों को ढांढस बधाया । तथा यहवंशीधर यादव की मौत को सपा के लिए बड़ी क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *