24 अप्रैल से एक मई तक बन्द रहेगा भागलपुर पुल से आवागमन !

नीलेश दीपु/अभय मिश्रा

बलिया देवरिया जनपद को जोड़ने वाला भागलपुर में बने सरयु नदी के पक्के पुल पर मरम्मत के कार्य के चलते तीन माह से भारी वाहनो के आवागन बंद है पुल पर तकनीकी और बैरिग बदलने का कार्य होना है सेतु निगम के उप प्रबंधक एस.पी.सिह ने देवरिया के जिलाधिकारी से पुल पर पूर्ण रुप से आवागमन बंद कराने का आवेदन किया था जिलाधिकारी देवरिया ने 24 अप्रैल से 1 मई 2022 तक पूर्ण रुप से भागलपुर सरयू नदी पर बने पक्के पुल से आवागमन बंद करने का आदेश दिया है।
इस संबध मे राष्ट्रीय सहारा दैनिक अखबार से वार्ता पर परियोजना प्रबन्धक सेतू निगम के एसपी सिह ने बताया कि डीएम के आदेश पर रविवार से अगले रविवार तक आवागमन बन्द रहेगा रहेगा कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में डेट एक दो दिन बड़ भी सकता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *