सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव को एनसीसी की मान्यता मिली, छात्रों का चयन प्रक्रिया शुरू

बिल्थरारोड। सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव को एनसीसी की मान्यता मिलने से विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी। बुधवार को सेना के अधिकारी अमर बहादुर सिंह ने विद्यालय पहुँचकर एनसीसी के लिए विद्यार्थियों के चयन प्रक्रिया के तहत कक्षा 9 से लेकर 12 तक छात्रों का लिखित परीक्षा, उचाई माप और दौड़ आदि कराया। चयन प्रक्रिया में शामिल छात्रों का चयन लिखित परीक्षा व फिजिक्स फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। क्षेत्र के सीबीएसई बोर्ड विद्यालयों में यह पहला विद्यालय है जिसको एनसीसी की मान्यता मिली है।  मान्यता मिलने व छात्रों के चयन प्रक्रिया शुरू होने पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ जे आर मिश्र व प्रधानाचार्या शीला मिश्रा सहित विद्यालय परिवार में खुशी व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *