आजमगढ़ फूड विभाग टीम द्वारा बेल्थरा रोड के दुकानों में छापा दुकानदारों में मचा हड़कंप

बिल्थरारोड। आजमगढ़ फूड विभाग टीम द्वारा बुधवार को नगर के दुकानों में छापा दुकानदारों में मचा हड़कंप गया। इस दौरान नगर की मिठाई, किराना व खाद्यय वस्तुओं से सम्बंधित सभी दुकानों के सटर धड़ाधड़ बन्द हो गए। चेंकिंग दौरान सहायक खाद्यय आयुक्त प्रथम वीके पाण्डेय आजमगढ़ व सहायक खाद्यय आयुक्त द्वितीय डॉ वीपी मिश्रा ने जिले के टीम के साथ नगर के नई कालोनी में फुटकर समान बेचने के लाइसेंस पर अवैध रूप से मुन्ना चना वेसन , पंकज मसाला व आटा बड़े पैमाने पर तैयार होने की शिकायत पर अवैध रूप से चल रहे लघु कुटीर उद्योग पर छापा मारकर सेम्पलिंग लिया। इस दौरान अफरा- तफरी का माहौल रहा। सहायक आयुक्त आजमगढ़ वीके पाण्डेय ने बताया कि बिना लाइसेंस के मसाला बनाकर बेचने का कार्य किया जाता था। जिसमे मौके पर मिली हल्दी पाउडर की सेम्पलिंग लिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से खाद्यय वस्तुओं के निर्माण की कारवाई करने के साथ ही यदि मसाला में मिलावट मिलता है तो इससे सम्बंधित करवाई की जायेगी और मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगो के जीवन के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नही होना चाहिए। कहा कि जो पकौड़े, समोसा व अन्य तैलीय खाद्यय पदार्थ बनाये जा रहे है। उसमें प्रयोग होने वाले तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक नही होना चाहिए। ऐसे दुकानदारो पर भी करवाई की जायेगी। इस मौके पर मुख्य खाद्यय सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, राय, खाद्यय सुरक्षा अधिकारी सन्तोष, नरेन्द्र कुमार एवं साकिब अली, चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *