ताइक्वांडो में सेंट जेवियर्स स्कूल का जलवा, दीपक ने जीता कांस्य

बेल्थरा रोड। सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरा रोड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भदोही के बी.पी.एम.जी. पब्लिक स्कूल, सुरियावां में 16 से 21 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया।

अंडर-17 बालक वर्ग के 73 किलोग्राम भार वर्ग में विद्यालय के छात्र दीपक कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी आकाश कुमार, गौरव, आयशा, वैष्णवी और स्मिता ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन कर कड़ी चुनौती पेश की।

विद्यालय के एनसीसी एएनओ रवि प्रकाश ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मुकाबला किया। दीपक के पदक जीतने पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शीला मिश्रा ने पूरी टीम को बधाई दी।

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और मेहनत की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय आगे भी छात्रों को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *