बिल्थरारोड में कथित सूदखोर पर मुकदमा दर्ज

बिल्थरारोड / सूदखोर के तांडव से परेशान बलिया में गन कारोबारी आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि उभांव थाना के मझवलिया गांव के एक सूदखोर ने बीडीसी को धमकी दे डाली। इस मामले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उभांव थाना पुलिस ने सूदखोरों द्वारा बीडीसी को धमकी देने और आरोपी के परिजनों द्वारा पुलिस के साथ दबंगई करने के मामले में अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित बीडीसी अनिल कुमार चैहान ग्राम समसुद्दीनपुर के अनुसार मझवलिया गांव निवासी राहुल सिंह से उसने एक लाख रुपया कर्ज लिया था। इसके बदले वह अब तक पांच लाख रुपया दे चुका है। बावजूद सूद के और पैसे देने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दिया जाने लगा है। पुलिस ने सूदखोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उभांव थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *