बिल्थरा रोड के मोहम्मद आबिद का निधन,  मंदबुद्धि लेकिन मिलनसार स्वभाव के थे मोहम्मद आबिद !

बिल्थरा रोड (बलिया)। क्षेत्र के ज़हीरगंज वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद आबिद का बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। मोहम्मद आबिद के पिता मंसूर रंगरेज़ सब्ज़ी मंडी के गली मोड़ पर कपड़ों की रंगाई का काम करते थे। मोहम्मद आबिद का अधिकतर समय बेल्थरा बाज़ार में ही गुजरता था, जहां उन्हें अक्सर रिक्से या ठेले पर बैठे देखा जाता था।

स्थानीय लोग बताते हैं कि आबिद का व्यवहार थोड़ा विचित्र था, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते थे। कभी-कभी बाजार में अचानक अजीब हरकतें कर हँस पड़ते, तो कभी गायब हो जाते और फिर कुछ दिनों बाद मिल जाते। उनकी सादगी और मासूमियत से लोग उन्हें पहचानते थे।

बाजारवासियों के लिए वे एक जानी-पहचानी शख्सियत थे। कई बार रिक्शा या ठेले वाले उन्हें अपने साथ बैठाकर पूरे बाजार में घुमाते रहते थे। उनकी अचानक मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *