सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा सांसद की बिटिया की शादी व अन्य कार्यक्रम में 30 अप्रैल को आयेंगे
बिल्थरारोड,बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30 अप्रैल दिन बुधवार को बलिया जनपद के दौरे पर रहेंगे। जिसमे बलिया सांसद सनातन पाण्डेय की पुत्री की शादी में उनके गांव पाण्डेयपुर में शामिल होने के अलावा अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।पार्टी की ओर से जारी तत्काल कार्यक्रम के अनुसार, श्री यादव सुबह 10:30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और प्राइवेट हेलीकॉप्टर (Augusta-109-VT-MMV) द्वारा बलिया पहुंचेंगे।दोपहर 12 बजे वे हेलिपैड स्थल – नवीन आवास इंटर कॉलेज सलेमपुर के मैदान, थाना नगरा, जिला बलिया, उत्तर प्रदेश पर आगमन करेंगे। यहां से 12:15 बजे वे फिर हेलिकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 12:30 बजे ग्राम फतेहपुर खड़सरा, थाना नगरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे। इस दौरान वे श्री भगवान बिंद पट्टी के पूर्व प्रधान स्वर्गीय मनोज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे।सपा अध्यक्ष के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर भारी उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


