बलिया में लूटपाट और हमला: दुकान में घुसकर की वारदात, दुकानदार और उसका भाई गंभीर रूप से घायल


बिल्थरारोड/उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया मार्ग पर बुधवार की रात अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। लगभग आधा दर्जन हमलावरों ने एक दुकान में घुसकर पहले लूटपाट की और फिर दुकानदार व उसके भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

इस हमले में दुकानदार मोहम्मद सुलेमान और उनका भाई मोहम्मद फहद गंभीर रूप से घायल हो गए। फहद की नाक पूरी तरह से काट दी गई, जबकि सुलेमान के शरीर में चाकू का टुकड़ा घुस गया, जिसे डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बाहर निकाला।

पीड़ित मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि वे दोनों शाम करीब 8:30 बजे अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी अमन उर्फ अमान और अयान, पुत्रगण मोहम्मद तकवीम अपने पिता समेत लगभग छह लोगों के साथ दुकान में घुस आए। आरोपियों ने दुकान के काउंटर से मोबाइल और नकदी लूट ली और विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पीड़ित पक्ष ने थाना उभांव में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *