भारतीय जनता पार्टी बेल्थरारोड मण्डल के अध्यक्ष सतीश गुप्ता को रेलवे बोर्ड द्वारा बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के बने स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य

बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी बेल्थरारोड मण्डल के अध्यक्ष सतीश गुप्ता को रेलवे बोर्ड द्वारा बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया जाने पर लोगो ने सतीश गुप्ता को फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी से स्वागत किया। जिसका प्रमाण पत्र वाणिज्य अधिकारी द्वारा शुक्रवार को दिया गया। इस मौके पर सतीश गुप्ता ने कहा कि यात्री सुविधाओं के लिए हर समय लगे रहेंगे। जो कमी होगी उसे पूरा कराने का प्रयास करूंगा। स्वागत करने वालो में सभासद राममनोहर गांधी, अमित जायसवाल, मृत्युंजय गुप्ता, विनोद कुमार, साहब अली, आदित्य सिंह , सज्जन मौर्य, अरविंद गुप्ता, दीपक आदि शामिल रहे।
