काशी हिन्दू विश्वविद्यालय , वाराणसी के संस्थापक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ‘महामना’ पं0 मदन मोहन मालवीय और भारतीय राजनीति के पुरोधा , स्व0 अटलबिहारी वाजपेई के जयन्ती पर बृक्षारोपण किया गया

बिल्थरारोड।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय , वाराणसी के संस्थापक और महान स्वतंत्रतासंग्राम सेनानी, ‘महामना’ पं0 मदन मोहन मालवीय और भारतीय राजनीति के पुरोधा , स्व0 अटलबिहारी वाजपेई के जयन्ती के पावन अवसर पर रविवार को स्थानीय देवेंद्र पीOजीo कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर, डॉo वीरेंद्र सिंह ने अपने कुछ मित्रों के साथ बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व में स्वयं द्वारा पोषित/ रोपित किए गए शिवशंकरी (पीपल, बरगद और पाकड़) के पौध की गुड़ाई और खाद -पानी देकर , पर्यावरण के प्रति अपनी स्वयं की जिम्मेदारियों का वहन करते हुए, दोनों महापुरुषों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर आप ने कहा कि हम सबकी पर्यावरण के प्रति भी महती जिम्मेदारी है।सृष्टि के सभी जीवधारियों का अस्तित्व पर्यावरण के संतुलन पर ही निर्भर और आधारित है।इस संक्षिप्त व महत्वपूर्ण कार्य में रामप्रताप चौरसिया , कैलाश यादव, किसान यूनियन के नेता ओम प्रकाश गुप्ता और पार्क के दो माली बुद्धिराम यादव और मुन्ना ने सहयोग दिया।
