बिल्थरा रोड में SIR प्रक्रिया बनी मिसाल, SDM शरद चौधरी की कार्यकुशलता से चार बीएलओ ने समय से पहले किया लक्ष्य पूरा !
उत्तर प्रदेश में SIR प्रक्रिया को लेकर जहां प्रदेशभर में सियासी सरगर्मी तेज़ है, वहीं बेल्थरा रोड प्रशासन ने अपनी कार्यकुशलता का अनूठा उदाहरण पेश किया है। जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में तथा उपजिलाधिकारी शरद चौधरी की नेतृत्व क्षमता और सतत मॉनिटरिंग के चलते बेल्थरा रोड के चार बीएलओ ने निर्धारित समय से पहले ही SIR का पूरा कार्य पूर्ण कर प्रशंसा बटोरी है।




समयपूर्व लक्ष्य हासिल करने वाले बीएलओ — सृष्टि गुप्ता, मनीष कुमार मौर्य, ब्रजभूषण प्रसाद और संतोष कुमार भारती — को SDM शरद चौधरी और BDO सीयर द्वारा अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इसे “संगठित प्रयास, उच्चस्तरीय मार्गदर्शन और प्रभावी नेतृत्व” का परिणाम बताया।
इन दिनों जहां कई क्षेत्रों में मतदाताओं की शिकायतें और बीएलओ पर दबाव की बातें उठ रही हैं, वहीं बेल्थरा रोड में SIR कार्य समय से पहले पूरा होना प्रशासन के लिए प्रेरक उपलब्धि माना जा रहा है।
सम्मानित बीएलओ सृष्टि गुप्ता और मनीष कुमार मौर्य ने बताया कि “जिलाधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी महोदय तथा SDM साहब के स्पष्ट निर्देश और निरंतर मार्गदर्शन की वजह से कार्य में निरंतर गति बनी रही। स्थानीय स्कूल स्टाफ व मतदाताओं ने भी पूरा सहयोग दिया, जिसके चलते हम समय से पहले लक्ष्य हासिल कर पाए।”
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि SDM शरद चौधरी के नेतृत्व और जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन में अन्य बीएलओ भी तेजी से फील्ड में सक्रिय हैं और उम्मीद है कि पूरा क्षेत्र जल्द ही SIR प्रक्रिया पूर्ण कर लेगा।
