पशुहारी गांव में विवाद के बाद दंपत्ति ने खाया ज़हर, पति की मौत—पत्नी गंभीर

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में आपसी विवाद में जहरीला पदार्थ खाने से पति की मौत हो गयी वही पत्नी की हालत गम्भीर है जिसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुहारी गांव निवासी सूरज राजभर 29 वर्ष पुत्र स्व0 मोहन राजभर गुरुवार के शाम शराब के नशे में घर आया और अपनी पत्नी शशि 28 वर्ष से झगड़ा करने लगा। मामला आगे बढ़ गया और दोनों ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। यह देख परिजन लोगो की मदद से सीएचसी सीयर ले गए। जहाँ स्थिति गम्भीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। सूरज की स्थिति नाजुक देख इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी। जबकि उसकी पत्नी का इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिसकी स्थिति अब सामान्य बतायी जा रही है। सूरज के मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को परिजनों द्वारा कर दिया गया। अभी एक वर्ष पूर्व सूरज की शादी हुई थी। सूरज दो भाई व दो बहनों में तीसरे नम्बर का था।इस सम्बंध में इंस्पेक्टर उभांव संजय शुक्ला ने बताया कि इसकी मुझे जानकारी नही है अगर कोई तहरीर मिलती है तो करवाई की जायेगी।
हेडिंग सहित खबर
