बिल्थरारोड –सिकंदरपुर मार्ग पर गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे कार सवार!





बलिया।
बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के हल्दीरामपुर गाँव के पास सोनौली मार्ग पर मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। सिकंदरपुर निवासी गुड्डू खान अपनी मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (UP32 LK 5248) से बिल्थरारोड से सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।

हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर गुड्डू खान को बाहर निकाला और प्राथमिक मदद दी। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ़्तार और सड़क की स्थिति के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *