उभांव वैष्णवी चौबे बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, मिशन शक्ति के तहत संभाला उभाँव थाना का चार्ज !



बलिया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को उभाँव थाने की कमान एक दिन के लिए कक्षा 12वीं की छात्रा वैष्णवी चौबे पुत्री प्रवीण कुमार चौबे (सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौली बड़ा गाँव, कक्षा 12-डी) को सौंपी गई।

छात्रा वैष्णवी चौबे ने थाने का चार्ज संभालते हुए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनकी सक्रियता और आत्मविश्वास देखकर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग काफी प्रभावित हुए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने छात्रा का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे प्रयास न केवल बेटियों को नेतृत्व का अवसर देते हैं बल्कि समाज में ‘बेटी पढ़े-बढ़े और आगे बढ़े’ का संदेश भी मजबूत करते हैं।

मिशन शक्ति के इस अनोखे प्रयोग ने साबित कर दिया कि बेटियाँ हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में सक्षम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *