पूजे गए देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा

बिल्थरारोड। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का शनिवार को नगर विभिन्न हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक, मोटरपार्ट व सर्राफा दुकानदारो के यहाँ पूजन अर्चन बड़े ही धूमधाम से किया गया। एक दिन पूर्व में भक्तजनों ने अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया। इसके उपरांत विभिन्न दुकानों, कुटीर उद्योगों व विश्वकर्मा मन्दिरो पर भी पूजन अर्चन की धूम रही। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में भी दुकानों की साफ सफाई कर एवं वाहन स्वामियों ने वाहनों धोकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर मनोवांच्छित फल प्राप्ति की कामना की। इस अवसर पर लोगो ने प्रसाद व मिष्ठान वितरण किया।
