भीषण ठण्ड में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने पैदल निकले सिर्फ आँचला लपेटकर सन्यासी बाबा, अब तक 9 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है ,कहा भोलेनाथ की कृपा

बिल्थरारोड। जिसकी सच्ची आस्था भगवान भोले में हो उसका कोई भी बाल बांका नही कर सकता। ठण्ड तो कोसो दूर भाग जाती है। एक इस तरह की सत्य घटना शनिवार को देखने को मिली जहाँ एक सन्यासी बाबा सभी ज्योतिर्लिंगों दर्शन करने भीषण ठण्ड में निर्वस्त्र पैदल जाते दिखे। । शनिवार को तापमान 7 डिग्री के लगभग था सर्द हवाएं चल रही थी।चौकियामोड़ पर ड्यूटी के दौरान उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र को एक सन्यासी पैदल जाते मिले जो सिर्फ एक नीचे अचला लपेटे हुए थे। पूरा शरीर नंगा था और कोई वस्त्र नही पहने थे। पैर में जूता पहने हुए , हाथ मे पानी बोतल और मोबाईल लिए हुए थे। भीषण ठण्ड में शरीर वस्त्र न देखकर इंस्पेक्टर उभांव ने सन्यासी बाबा को रोककर जानकारी ली और कहा कि तापमान 7 डिग्री है हम लोग पूरा कपड़ा पहने है। आप बिना वस्त्र के है। ठण्ड नही लग रही है । जिस पर सन्यासी बाबा ने बताया कि सब भोले बाबा की कृपा है।हमारा नाम रंजीत सिंह है। हम गुजरात से पैदल निकले है। लगभग 9 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करके 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर चुके है। यहाँ से नेपाल पशुपतिनाथ जाना है वह से बद्रीनाथ- केदारनाथ का दर्शन करने के बाद यात्रा समाप्त होगी। भोजन के बारे में पूछा तो कहा कि सिर्फ रात में खाना अपने बनाकर खाते है। दिन पानी पीकर रहते है। कभी- कभी शुद्ध शाकाहारी होटल में खाना खा लेते है। हमारे साथ एक जगदीश नाम का लड़का साइकिल से कम्बल और खाना बनाने का बर्तन लेकर चलता है। जब इंस्पेक्टर मिश्र ने सन्यासी बाबा को कुछ मदद की बात कही तो बाबा ने कहा कि हमारे गुरु जी के द्वारा किसी से दक्षिणा लेने और गाड़ी के लिए मना किया गया है। सब बाबा भोलेनाथ जी की कृपा है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने सन्यासी बाबा से हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया और विदा किया। इससे यह सिद्ध होता है कि आज भी हमारे देश मे ऋषि मुनियों की कृपा बरस रही है ।

इंस्पेक्टर से वार्ता करते बाबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *