उभांव पुलिस को चोरी की दो बाइक, तमंचा, कारतूस , मोबाइल के साथ चार बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव से एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए बुलेट बाइक व एक अन्य बाइक के साथ चार बाइक चोरों को पकड़ने में उभांव पुलिस को सफलता मिली है। इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ चोर चोरी की मोटर साइकिल के साथ देवरिया की ओर तुर्तीपार के रास्ते आने वाले है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्र, उ0नि0 देवेन्द्र कुमार मय हमराह कां० अंकुर वर्मा आदि उभांव रेलवे पुल के नीचे सड़क पर आकर आने जाने वाली गाड़ियों की सतर्कता से चेकिंग करने लगे कि कुछ देर बाद तुर्तीपार की ओर से दो मोटर साइकिल पर दो-दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो बुलेट मोटर साइकिल जिस पर JH09AC8248 नम्बर प्लेट लगा हुआ है का चालक अपना नाम निखिल पाण्डेय 22 वर्ष पुत्र स्व०राम निवास पाण्डेय निवासी बुढावर चन्दाडीह थाना उभांव बलिया तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम राहुल यादव19 वर्ष पुत्र कमेक्षा यादव निवासी ससरांव थाना असांव जिला सिवान बिहार तथा HF Delux मोटर साइकिल जिसपर BR29AB4296 नम्बर प्लेट लगा है का चालक अपना नाम अजीत शर्मा 24 वर्ष पुत्र प्रेम सागर शर्मा निवासी हरिहांस पश्चिम टोला थाना हुसैनगंज जनपद सिवान बिहार बताया तथा बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम भोलू सिंह 22 वर्ष पुत्र विजय सिंह निवासी ससरांव थाना असांव जनपद सिवान बिहार बताया भागने का कारण पूछने पर पहले टाल मटोल करने लगे कड़ाई से पूछ ताछ करने पर बताये कि हम सभी चारों लोग मित्र है। निखिल पाण्डेय और राहुल यादव ने बताया कि हम दोनों मिलकर 12 जून की रात्रि को चन्दाडीह से एक बुलेट मोटर साइकिल चोरी किये थे और चोरी करने के बाद उसका नम्बर प्लेट बदल दिये थे। वहीं बुलेट है तथा अजीत शर्मा व बोलू सिंह ने बताया कि यह HF Delux बाइक हम दोनों ने मिलकर सिवान बिहार से चोरी किये थे उसका नम्बर प्लेट बदल दिये थे। पकड़े गये । पुलिस ने बताया कि व्यक्तियों की बारी बारी से जामा तलाशी ली गयी तो निखिल पाण्डेय के पहने पैन्ट के बाएं कमर में एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद हुआ । तमंचा जिस पर दोनो तरफ लकड़ी का चाप दो रिप फायरिंग पिन युक्त हैमर लगा हुआ बैरल को खोलने व बंद करने के लिए स्प्रिंगदार कैच लगा हुआ तथा बैरल की लम्बाई 12.5 सेमी चालू हालत में है। बरामद कारतूस की हुलियां पीतल का जिसके पेदे पर 8 एमएम केएफ लिखा हुआ है तथा निखिल पाण्डेय के पहने हुए हाफपैन्ट की दाहिनी जेब में एक अदद मोबाइल बरामद हुआ। तथा राहुल यादव कीजामा तलाशी से पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से एक अदद रेडमी मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार चारो बाइक चोरों को सम्बंधित धाराओं में पुलिस ने जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि बुलेट बाइक स्वामी द्वारा निखिल पाण्डेय निवासी चन्दाडीहऔर अंकित पाण्डेय निवासी कड़सर के खिलाफ नामजद तहरीर दिया गया था। बाइक चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर उभांव विपिन सिंह, उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्र, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल अंकुर वर्मा, मनीष जायसवाल, महिला कांस्टेबल पूजा, कांस्टेबल देवा साहनी शामिल रहे।
