बेल्थरा रोड विद्युत की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के आवाया ग्रामसभा के उस्मानपुर मौजे में मंगलवार शाम को खेलते समय ननिहाल आये 2 वर्षीय मासूम के विद्युत करंट के चपेट में आने से मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवाया ग्रामसभा के उस्मानपुर में सुनेसर राजभर की लड़की अपने 2 वर्षीय लड़के को लेकर 4 दिन पूर्व अपने मायके आई थी। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे माँ के साथ ननिहाल आया 2 वर्षीय मासूम खेल रहा था। इसी बीच वह बिजली के तार के चपेट में आ गया और अचेत हो गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में सीएचसी सीयर लाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही गांव सहित परिजनों में कोहराम मच गया। मृत मासूम बालक की माँ का रोते- रोते बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *