अभाविप के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बने कल्याण सिंह!


अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कानपुर प्रांत के 62 वे तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन का आयोजन विक्रमादित्य कालेज कानपुर मे संपन्न हुआ! जिसमे प्रांत अध्य्क्ष के रूप मे डॉ यतेंद्र सिंह तथा प्रांत मंत्री के रूप मे विक्रांत अग्निहोत्री जी का चयन किया गया! उसी क्रम मे बलिया जिले के बेलथरा रोड तहसील के अंतर्गत ससना बहादुरपुर निवासी शोध छात्र कल्याण सिंह को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है!श्र श्री सिंह का अभाविप से लगाव छात्र जीवन से रहा है!इसके पूर्व कल्याण सिंह बलिया जनपद मे अभाविप तथा एग्रीविजन आयाम मे विभिन्न दायित्वों का कुशल निर्वहन कर चुके हैं!इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रिय अध्य्क्ष डॉ राजकरण शाही जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही जी, प्रांत संगठन मंत्री अंशुल् विधार्थी जी, विभाग संगठन मंत्री तरुण बाजपेयी जी सहित तमाम संगठन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *