बेल्थरारोड नगर के ऐतिहासिक रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बने राजेश कुमार वर्मा
बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के मूवी प्रिंटिंग के संचालक राजेश कुमार वर्मा को ऐतिहासिक रामलीला समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वसम्मति से रविवार शाम को आयोजित एक बैठक में मनोनीत किया गया। रामलीला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन विहारी पाण्डेय की अध्यक्षता में प्राचीन रामलीला मंचन के क्रियान्वयन के लिए रविवार शाम 7 बजे एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा मूवी प्रिंटिंग के संचालक राजेश कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से रामलीला समिति का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के नए का कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि गणमान्य लोगों द्वारा जो हमे जिम्मेदारी दी गयी है उसका बखूबी से निर्वहन करूंगा। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि / पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, बैजनाथ प्रसाद साहू, सोनू मित्तल, अनिल कुमार, विनोद जायसवाल, सुरेश शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, विनय कुमार, दयानन्द वर्मा,ठाकुर प्रसाद आदि मौजूद रहे।




