लोकसभा क्षेत्र बलिया से भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने नामांकन करने से पूर्व अपनी पत्नी डॉ सुषमा के साथ अपने पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी पहुँचकर अवधूतेश्वर महादेव का दर्शन किया


बिल्थरारोड। लोकसभा क्षेत्र बलिया से भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने नामांकन करने से पूर्व अपनी पत्नी डॉ सुषमा के साथ अपने पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी पहुँचकर अवधूतेश्वर महादेव का दर्शन किया।तथा कुल देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया और अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चंद्रशेखर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके स्मृतियों को याद किया। इसके उपरांत नीरज शेखर की पत्नी डॉ सुषमा शेखर ने चम्मच से दही- गुड़ खिलाकर लोकसभा का नामांकन के लिए बलिया विदा किया। इस दौरान पूर्व विधायक धनन्जय कनौजिया, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, युवा भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह, विपिन सिंह, दिनेश्वर सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
