टैंकर वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से एक युवक की मौत तथा दो गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड। नगर के कृषि मंडी के समीप मंगलवार की देर रात एक टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना देकर सभी घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोठा बारी गांव निवासी पवन 20 वर्ष पुत्र राजेश, कृष्णा 25 वर्ष पुत्र कवल देव व उभांव थाना क्षेत्र के अवायां निवासी अर्जुन 19 वर्ष रात में एक बाइक पर सवार होकर मऊ की तरफ जा रहे थे। मंगलवार की देर रात साढ़े 12 बजे के जब वह मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी से गुजर रहे थे। सामने से आ रही एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही तीनों युवक बाइक सहित जमीन पर गिर पड़े। जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद पवन व अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार पवन की भी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात में हुई दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक के परिवार को सूचना के बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
