बिल्थरा रोड में बेखौफ हुए युवा फोरविलर पर पटाखा रखकर जलाने का वीडियो वायरल !

बिल्थरारोड  (बलिया)  सोशल मीडिया पर बने रहने के लिए आए दिन  युवा जेल की सलाखों में पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में जहां उनको इस मामले में फूंक फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। परन्तु फिर भी वह जोश में अपना होश खो दे रहे हैं। बेल्थरारोड में दीपावली के दिन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार नगर के रेलवे चौराहे से लगायत रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चक्रमण करती नजर आ रही है। चक्रमण के दौरान कार की छत से आतिशबाजी होती रहती है। आश्चर्य इस दौरान उसे रोकने टोकने के लिए कोई सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि इस स्थान की सुरक्षा जीआरपी के साथ ही सीयर पुलिस चौकी के जिम्मे रहती है। युवक द्वारा इस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *