बेल्थरा रोड बिजली विभाग के सघन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप, 70 बकायदारों का कटा कनेक्शन!










बिल्थरारोड। बिजली विभाग ने नगर में गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर 70 विद्युत बिल बकायदारों का कनेक्शन काटा साथ ही 2लाख 36 हजार रुपये का राजस्व भी जमा कराया । चेकिंग के दौरान नगर में अफरा तफरी का माहौल रहा। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि चोरी से बिजली जलाने वालो के खिलाफ करवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगो का कनेक्शन नही है वे लोग अपना शीघ्र कनेक्शन करा लें अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कहा कि बिजली का राजस्व जमा न होने के कारण मेन सप्लाई ही काट दी जा रही है। जिसके जिम्मेदार बिजली बिल बकायेदार है। चेकिंग अभियान में जेई हरिप्रताप प्रजापति, राहुल मिश्र, शशि, राजेश ,प्रशांत यादव,प्रमोद यादव,सनोज,श्रीराम, मनीष आदि शामिल रहे।
