हमारी लड़ाई क्षेत्र की जनता लड़ रही है, सपा- इंडिया गठबंधन के सांसद प्रत्याशी रमाशंकर राजभर
बिल्थरारोड। सलेमपुर लोकसभा से सपा- इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने शुक्रवार को सिकन्दरपुर मार्ग करीमगंज स्थित अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय से गाजे बाजे के साथ लंबे काफिले के रूप में नामांकन करने के लिए बलिया के लिये रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा। इस दौरान सपा- इंडिया गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि हमारा चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी के अकूत पैसे का मुकाबला जनता करने जा रही है। इस बार दलीय राजनीति से ऊपर उठकर लोग एक तरफा बीजेपी के विरोध में हमे अपने मत दे रहे है। लड़ाई नही रह गयी है। सिर्फ चुनाव का कोरम पूरा करना है। आने वाले 4 जून को होने वाली मतगणना के दिन चौथे राउंड के मतगणना के बाद पांचवे राउंड की मतगणना में बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से हराते हुए जीत का परचम लहराउंगा। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष समशाद बासपारी, बब्बन यादव, अमरजीत चौधरी, जनार्दन यादव बड़ेबाबू, रुद्रप्रताप यादव, पूर्व चेयरमैन अनील गुप्त, विनोद कुमार जायसवाल, रामाश्रय यादव, पतिराम यादव सहित भारी संख्या में सपा- इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


