सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव के प्रिंस ने सीबीएसई ईस्ट जॉन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

बिल्थरारोड। सेंटजेवीयर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव का छात्र खिलाड़ी प्रिंस कुमार गोंड ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। जो अब नेशनल चैंपियनशिप में प्रदर्शन करेगा। प्रिंस को यह सफलता अंडर 17 बैच में 63 किलोग्राम भार के तहत मिला है। सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन बाबतपुर में किया गया था। जहाँ पर प्रिंस कुमार ने आर्मी पब्लिक स्कूल के ताइक्वांडो खिलाड़ी को नांक आउट से शिकस्त देते हुए लगातार चार मुकाबला जीता। विद्यालय के ताइक्वांडो कोच उदित राज गुप्ता ने बताया कि बाबतपुर में हुए सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों की टीमो के खिलाड़ी भाग लिए थे। जिसमें हमारे विद्यालय के खिलाड़ी प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जिसका चयन अब नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिये कर लिया गया है। प्रिंस कुमार ने विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसके इस सफलता पर विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ जे आर मिश्र और वाइस प्रिंसिपल शीला मिश्रा ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
