क्षेत्रीय विधायक हंसु राम ने घाघरा नदी के पानी से घिरे टन्गुनिया राजभर बस्ती में नाव पर बैठकर राहत सामग्री वितरित किया

बिल्थरारोड। घाघरा नदी के तांडव से आधा दर्जन गांव नदी के पानी से घिर गये है। वही टन्गुनिया गांव के राजभर की स्थिति बेहद खराब हो गयी है। पूरे बस्ती में पानी ही पानी दिख रहा है। खाने के लाले पड़ गए है। जिलाधिकारी के दौरा के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा पीड़ितों के लिए कोई सहायता मुहैया नही कराई फए है। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक हंसु राम ने रविवार को घाघरा नदी के बाढ़ से प्रभावित तुर्तीपार, मुजौना, बेल्थराबाजार, गुलौरा मठिया, हाहानाला आदि का दौरा कर वस्तुतः स्थिति की जानकारी ली। साथ ही टन्गुनिया राजभर बस्ती में पहुँचकर नाव पर बैठकर बाढ़ पीड़ितों को भोजन का पैकेट, पानी व अन्य राहत सामग्री वितरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम हमेशा आपके साथ है। हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से अविलंब घाघरा नदी से पीड़ित लोगों को सहायता मुहैया कराने का मांग किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव, अमरजीत चौधरी, मनीष जायसवाल आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
