बोरा लदे पिकप ने वैरियर में मारी टक्कर जिससे घाघरा नदी के तुर्तीपार – भागलपुर पुल पर लगा जाम

बिल्थरारोड। जिले की सरहद तुर्तीपार से देवरिया जिले के भागलपुर को जोड़ने वाले घाघरा नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद लगाए गए वैरियर को सोमवार की सुबह बोरा लदा हुआ एक पिकप तोड़ते हुए निकल गयी जिससे 2 घण्टे पुल पर जाम लग गया। जानकारी के अनुसार एक पिकप जिस पर बोरा लदा हुआ था। सुबह में भागलपुर जाते समय तुर्तीपार में लगे वैरियर से पिकप का ऊपरी हिस्सा टकरा गया जिससे वैरियर का ऊपरी हिसा पिकप के बारे में फस गया और टूट गया। इसके बाद 2 घण्टे पुल पर और इसके दोनों तरफ जाम लग गया। घटना की सूचना के बाद उभांव पुलिस मौके पर पहुँचकर बड़ी मशक्कत के बाद पिकप में फसे वैरियर को हटवाया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया। ज्ञात हो कि लगभग एक साल से क्षतिग्रस्त है जिसका विभाग द्वारा कक्ष्प गति से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसके चलते बीच सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। इसके बाद भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए ऊपर वैरियर लगाकर छोटे चारपहिया वाहनों के प्रवेश के लिए पुल चालू कर दिया गया। इसके बाद भी वाहन चालक मनमानी करते रहते है। इस तरह की घटना दूसरी बार हो चुकी है।
