उभांव पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिल्थरारोड। पुलिस अधीक्षक रामकरण नैयर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। इसकी जानकारी देते हुए उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के जमीन सिसैण्ड गांव स्थित एक अंडे की दुकान से हरिन्द्र प्रसाद को पकड़ा जिसके पास से पुलिस ने 22 बंटी बबली के देशी शराब के पाऊच अवैध रूप से पकड़ा गया । तो वहीं अवायां पावर हाउस के पीछे हेमंत कुमार ग्राम नरही निवासी को 10 लिटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *