योगी जी कल बलिया में


बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 13 जुलाई 2022 (बुधवार) को अपरान्ह 2:20 बजे बिहार राज्य के छोटका राजपुर, बक्सर स्थित उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता स्व. विंध्याचल सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करने पहुंचेंगे। 

गौरतलब हो कि बलिया नगर सीट से विधायक दयाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री है। मूल रूप से बिहार राज्य के बक्सर जिला अंतर्गत छोटका राजपुर गांव निवासी दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह का निधन विगत दिनों हो गया था। उनका श्राद्ध कर्म पैतृक गांव छोटका राजपुर से ही हो रहा है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 13 जुलाई 2022 (बुधवार) को पहुंचकर मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह को श्रद्धांजलि देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *