बेल्थरा रोड महावीर झंडा के दो दिन पूर्व एक बार पुनः आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक!

बिल्थरा रोड/ में 26 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस और जागरण की तैयारी को लेकर रविवार को सीयर पुलिस चौकी पर प्रशासन ने पूजा समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम एआर फारूकी और सीओ रसड़ा फहीम कुरैशी ने महावीरी झंडा जुलूस की तैयारी का विस्तार से जायजा लिया। नगर के मानस मन्दिर पूजा समिति अध्यक्ष भोला जायसवाल और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति अध्यक्ष सन्नी जायसवाल के प्रतिनिधि के रूप में दुर्गा प्रसाद मधुलाला ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। एसडीएम एआर फारूकी और सीओ फहीम कुरैशी ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी पूजन और कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक अनुमति की जरूरत है। आधिकारी द्वय ने महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर निकालने का अनुरोध किया। सुरक्षा और महिला पुलिस की तैनाती पर भी चर्चा की गई। जुलूस के दौरान जुलूस निकलने से लेकर समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की व्यवथा रहेगी। इंस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अराजकता तत्वों और बावलियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता,यूनाइटेड क्लब महावीरी झंडा समिति के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, मानस मन्दिर महावीरी झंडा समिति के प्रबंधक अतुल मद्धेशिया, दुर्गा प्रसाद मधुलाला,प्रशांत जायसवाल मंटू, राममनोहर गांधी, बैजनाथ साहू, सज्जन आर्य, निलेश दीपू, आलोक गुप्ता, सुनील टिंकू, रमेश मद्धेशिया, विनोद, अमित जायसवाल, सुधीर मौर्य, दानिश, मो सद्दाम, बजरंगी मद्धेशिया, राजेश वर्मा समेत अनेक नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *