UGC नियमों के विरोध में सवर्ण समाज का हल्लाबोल, बिल्थरारोड में निकली विशाल रैली

बिल्थरारोड। UGC के नियमों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर रविवार को बिल्थरारोड में सवर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। डाक बंगले से सवर्ण समाज के लोगों ने विशाल प्रदर्शन रैली निकाली और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और “UGC रोल बैक” के नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व रूपेश सिंह भोलू ने किया। प्रदर्शनकारी UGC के नियमों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किए जाने की मांग कर रहे थे।
रैली डाक बंगले से निकलकर तहसील की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास SDM बेल्थरारोड शरद चौधरी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन SDM को सौंपा।
SDM शरद चौधरी ने प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन एवं मांगों को उचित माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति तक प्रेषित किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर आगे भी आवाज उठाते रहेंगे। मौके पर प्रदर्शन को लेकर काफी हलचल देखने को मिली।
