भद्दी भद्दी गाली देने व जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित ने उभांव थाने में दी तहरीर


बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कुन्डैल ढाला के समीप मुबारकपुर निवासी होटल संचालक के पुत्र द्वारा बिक्की से घर जा रहे 60 वर्षीय व्यक्ति को रास्ते मे रोककर भद्दी भद्दी गाली देने व जान से मारने की धमकी देने पर डरे सहमे व्यक्ति द्वारा उभांव थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित व्यक्ति रामऔतार पुत्र दुर्जन निवासी मुबारकपुर द्वारा उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की शाम को बिक्की गाड़ी से हम अपने घर जा रहे थे। इसी बीच कुन्डैल ढाला के समीप मुबारकपुर निवासी रामभवन यादव का पुत्र सोनू यादव ने हमारी गाड़ी रोककर कहा कि तुम हमारे एनडी होटल के खिलाफ पत्रक दिए हो । इतना कहते हुए आगबबूला हो गया और भद्दी भद्दी गाली देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार है अगर सपा की सरकार रहती तो तुमको जान से मार देता । जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। जिससे हम डरे सहमे हुए है। उसका बिहार के एक गैंग से सम्बंध है, वह कभी भी हमारी हत्या करा सकता है। रामऔतार का कहना है कि अगर कुछ भी हमे होता है तो इसका जिम्मेदार रामभवन यादव व सोनू यादव, मोनू यादव पुत्रगण रामभवन यादव निवासी मुबारकपुर होंगे। उन्होंने उभांव थानाध्यक्ष और एसपी से न्याय की गुहार लगाया है।
