एसडीएम कोर्ट में पेशी पर आए दो पक्षो में मारपीट के दौरान मचा हड़कंप

बिल्थरारोड। एसडीएम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान पेशी पर आए गिरफ्तार दो पक्षों में अचानक मारपीट होने से एसडीएम कोर्ट में हड़कंप मच गया । इसके बाद अधिवक्ताओं संग पेशकार व अन्य ने बीचबचाव किया । घटना की सूचना मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर भी पहुंच गए और बवाल करने वाले युवक को दबोच लिया किंतु न्यायालय से प्रतिवादी को पकड़ने पर अधिवक्ताओं ने इसका विरोध किया । इसे लेकर अधिवक्ता और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुआ । जिससे करीब आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही । एसडीएम ने तीनों को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि उभांव थाना के ससना बहादुरपुर गांव के दलित बस्ती में दो पटिदारों अमित और अमरनाथ के बीच रास्ते के विवाद में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है और कई बार पंचायत भी हो चुकी है । इसी मामले में पुलिस ने एक पक्ष से अमित कुमार और सरोज देवी ( देवर – भाभी ) एवं विपक्षी रीमा कुमारी समेत तीन लोगों उभांव थाना पुलिस द्वारा धारा 151 के तहत गिरफ्तारकर एसडीएम कोर्ट मव पेश किया गया। जहां विपक्षी रीमा कुमारी का भाई अमरनाथ भास्कर उर्फ रिंकू और अन्य लोग भी मौजूद थे । एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता किसी मामले की सुनवाई कर रहे थे । इस बीच पुलिस कस्टडी में मौजूद अमित कुमार और अमरनाथ के बीच कोर्ट में एक दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे । जमकर गाली गलौज भी किया । जिसके बाद अमित ने अमरनाथ उर्फ रिंक को कई थप्पड जड़ दिया । जिसके बाद गुस्साएं प्रतिवादी पक्ष ने गिरफ्तार अमित की धुनाई कर दिया । अचानक हंगामा देख एसडीएम भी अवाक रह गए । इस बीच पेशकार व अन्य ने बीच बचाव किया । सूचना मिलते ही उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और बवाल करने वाले विपक्षी अमरनाथ भास्कर उर्फ रिंकू को पकड़ लिया । जिसे पुलिस कोर्ट परिसर से थाना ले जाने के लिए निकली । इस बीच अधिवक्ताओं ने पुलिस को घेर लिया और न्यायालय परिसर से गिरफ्तारी को गलत बताते हुए हंगामा करने लगे । अधिवक्ता – पुलिस के बीच हो रही नोकझोंक के बीच बवाल करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

आंखों देखी हाल अधिवक्ता राशिद कमाल पाशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *