आधार कार्ड, दो मोबाइल व रुपये से भरा गिरे बैग को उभांव पुलिस ने दरियादिली दिखाते हुए महिला के पति को बुलाकर सुपुर्द किया

बिल्थरारोड। एक महिला का आधार कार्ड, दो मोबाइल व रुपये से भरा गिरे बैग को उभांव पुलिस ने दरियादिली दिखाते हुए महिला के पति को बुलाकर सुपुर्द किया। पुलिस के इस नेक कार्य की हर जगह प्रसंशा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम सगा पाली निवासी प्रवीण पटेल अपनी पत्नी अंगिरा व बच्चों के साथ ट्रेन से उतरकर प्राइवेट वाहन से गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते मे प्रवीण की पत्नी का बैग गिर गया। बैग में बच्चों के आधार कार्ड, दो मोबाइल, 2 हजार रुपये नगद व श्रृंगार का समान था। गिरा हुआ बैग उभांव पुलिस को मिल गया । पुलिस ने मिली आईडी के आधार पर प्रवीण पटेल को बुलाकर उनकी पत्नी का बैग मोबाइल रुपये व आधार कार्ड सब सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ बैग व समान मिलने पर प्रवीण पटेल खुश होकर उभांव पुलिस का प्रसंशा करते हुए धन्यवाद दिया।
