शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार किडिहरापुर रेलवे स्टेशन से उभांव पुलिस को मिली सफलता !

बिल्थरारोड  /उभांव थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, थाना भीमपुरा में दर्ज मुकदमा संख्या 92/2025, धारा 69, 352, 351(2) BNS व 67 IT Act के तहत वांछित चल रहा आरोपी विष्णुकान्त यादव उर्फ बीरन यादव पुत्र स्व. रामसोख यादव निवासी डफलपुरा, थाना भीमपुरा, जनपद बलिया को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे किडिहरापुर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया और फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल सर्वजीत गुप्ता एवं कांस्टेबल आनंद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *