आजमगढ़ के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में बेल्थरारोड के एक युवक की मौत व तीन गम्भीर रूप से घायल


बिल्थरारोड । पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ के पास शनिवार की भोर में लगभग 3.30 बजे हुए भीषण सड़क दुर्घटना में नगर निवासी एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए । मृतक की पहचान अमित मद्धेशिया उर्फ धन जी 24 वर्ष पुत्र अंजनी मद्धेशिया निवासी बेल्थरारोड के रूप में की गई। जबकि अन्य तीन युवक बेल्थरा रोड निवासी राजन जायसवाल 30 वर्ष , मनीष गुप्ता 32 वर्ष एवं शिवम् कन्नौजिया 28 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका आजमगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। चारो युवक पिछले 29 दिसम्बर से ही नये साल पर जश्न मनाने नैनीताल गए थे और सड़क मार्ग से क्रेटा चारपहिया वाहन से करौली बाबा के दर्शन के बाद नैनीताल से वापस आ रहे थे। इस बीच उनकी तेज रफ्तार गाड़ी आजमगढ़ के पास शनिवार भोर में लगभग साढ़े तीन बजे घने कुहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर क्रेटा कर सड़क के किनारे खड़ी कंटेनर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इस घटना में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए है। इस घटना को लेकर परिजनों समेत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी । दुर्घटना की खबर मिलते ही अंजनी मद्धेशिया के घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा गया।
