ट्रेन से गिरकर युवक गम्भीर रूप से घायल

बिल्थरारोड । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को साबरमती ट्रेन से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन-फानन में मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस व अन्य लोगों ने घायल को सीएचसी सीयर में उपचार के लिए दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर देख इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जेब मे मिले आधार कार्ड के अनुसार घायल व्यक्ति शिव चरण राजभर 34 वर्ष पुत्र शिवनाथ राजभर ग्राम डेहूरा, देहूंरा जिला सिवान (बिहार) का निवासी है। उसके सिर एवं दोनों पैर में गंभीर चोट है।
