आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली स्कूल में इंटर स्कूल खो-खो व चेस चैंपियनशिप का शानदार आगाज़!

बेल्थरा रोड। आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल खो-खो एवं चेस चैंपियनशिप का पहला दिन उत्साह और जोश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल छह विद्यालयों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, नवजीवन स्कूल, बी.जी. पब्लिक स्कूल, बी.जी. ग्लोबल स्कूल तथा मेजबान आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 गर्ल्स एवं अंडर-17 बॉयज वर्ग में खो-खो मुकाबले खेले गए, जबकि अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में चेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
परिणामों में अंडर-14 गर्ल्स खो-खो वर्ग में आर.बी. चिल्ड्रेंस वैली स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं अंडर-14 चेस प्रतियोगिता में न्यू सेंट्रल पब्लिक स्कूल की छात्रा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजन की सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेताओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *