मालगाड़ी के आगे सो कर युवक ने अपना जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया मचा हड़कंप !

फ़ाइल फोटो नीतीश मधेशिया

बिल्थरारोड। स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 7 मातादीन गली निवासी 30 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार की सायं लगभग साढ़े 5 बजे बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पर मालगाड़ी ट्रेन के आगे सो कर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने यवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 7 निवासी नितेश कुमार मद्धेशिया पुत्र स्व0 अशोक कुमार मद्धेशिया बृहस्पतिवार को लगभग 5 बजे घर से निकला और बेल्थरारोड प्लेटफार्म नम्बर 3 पर पहुँच गया। वाराणसी के तरफ से आ रही मालगाड़ी के पहिये के नीचे अपना सिर डाल दिया। जिससे उसका सिर और धड़ अलग हो गया।  घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नितेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों भाई बाहर रहते है। परिवार में कोई पुरुष सदस्य इस समय घर पर नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *