शौच करने जाते समय पुल के नीचे गिरने से अधेड़ कि मौत

बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के भिंडकुड़ गांव निवासी एक अधेड़ की शुक्रवार की रात्रि शौच करने जाने समय पैर फिसलने से पुल के नीचे गिरने से मौत हो गयी। परिजनों को इसकी जानकारी शनिवार के सुबह हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंडकुड़ गांव निवासी सोजेन्द्र राजभर 54 वर्ष पुत्र स्व0 रामबड़ाई शुक्रवार की रात्रि शौच करने के लिए घर से निकले थे । घर वाले इंतजार करते रहे किन्तु पता नही चला। शनिवार की सुबह टहलने गए लोगो को पुलिया के नीचे सोजेन्द्र मृत पड़े हुए थे। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *