थाना सहतवार जनपद बलिया से दो वारंटी गिरफ्तार।


बलिया – पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के द्वारा वांछित व वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सहतवार पुलिस को बुधवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय एवं क्षेत्राधिकारी बासडीह बलिया के निर्देशन के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक सहतवार द्वारा गठित की गयी टीम के द्वारा बुधवार को 02 नफर वारंटी रामबहादुर पुत्र स्व0 बच्चा सिंह सा0 महाराजपुर थाना सहतवार बलिया सम्बन्धित न्या0 विशेष न्याययिक मजिस्ट्रेट बलिया मु0नं0 672/22 धारा 60 EX ACT व वारण्टी अच्छेलाल पुत्र स्व0 बलिराम सा0 महादनपुर थाना सहतवार जनपद बलिया सम्बन्धित न्या0 विशेष न्याययिक मजिस्ट्रेट बलिया मु0नं0 681/22 धारा 60 EX ACT को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इनके ऊपर माननीय न्यायालय में
1. मु0नं0 672/22 धारा 60 EX ACT
2. मु0नं0 681/22 धारा 60 EX ACT मुकदमा विचाराधीन है।
