नवागत ईओ ने सभासदों संग की बैठक, विकास कार्य पर हुआ चर्चा





बिल्थरारोड। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर नवागत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने सभी सभासदों के साथ एक आवश्यक बैठक किया। जहां नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने नवागत ईओ का सभासदों के साथ परिचय करवाया। इस दौरान अधिकांश सभासदों ने नगर के विकास कार्य को तेज करने पर चर्चा की। नवागत ईओ मनोज कुमार पांडेय ने भी क्षेत्र के विकास में भरपूर सहयोग करने का भरोसा दिया। साथ ही सभासदों के सम्मान का ख्याल रखते हुए उनके सुझाव के आधार पर प्राथमिकता के तहत कार्य करने का भरोसा दिया। डिजिटल लाईब्रेरी, बहुउद्देशीय खेलकूद स्थल, बहुउद्देशीय भवन,पार्क का सुदृढीकरण, सीसी सडको के निर्माण से होगा विकास । इसके लिए नगरोदय योजना में 5 करोड़ की कार्य योजना भेजने पर प्रस्ताव हुआ। चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि आकांक्षी योजना के तहत स्कूलों में स्मार्ट क्लास, फर्नीचर एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जायेगा। इस दौरान सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद मोहम्मद नैय्यर, सतीश गुप्ता, सज्जन आर्य, रमेश मद्धेशिया, असलम गुड्डू, दानिश आफताब, सुधीर मौर्य, रमेश आदि मौजूद रहें।
