मेधावियों के सम्मान से गूंजा न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी परिसर!

बेल्थरा रोड, बलिया।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में न्यू सेंट्रल पब्लिक अकैडमी, बेल्थरा रोड में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में शिवम यादव, प्राची यादव, प्रिया मौर्य, नबील अहमद, गरिमा चौधरी, नौशीन फ़िरोज़, साधना शर्मा, देवांश जायसवाल, प्रिंस, शिवांगी यादव, ऋतिक, सानिया बरनवाल, श्रेया गुप्ता, श्वेता सिंह एवं सृष्टि जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के बल पर यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे, प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *