सेंट जेवियर्स स्कूल, बिल्थरा रोड में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन, 3 मई को आयोजन

बिल्थरा रोड, 20 अप्रैल 2026। सेंट जेवियर्स स्कूल, बिल्थरा रोड द्वारा आयोजित होने वाली “द्वितीय अंतर विद्यालयीय राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026” के आधिकारिक पोस्टर का सोमवार को विद्यालय परिसर में भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीला मिश्रा ने पोस्टर लॉन्च कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की।
जानकारी के अनुसार यह प्रतियोगिता आगामी 03 मई 2026 (रविवार) को सेंट जेवियर्स स्कूल, पिपरौल (बेल्थरा रोड) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों व स्कूलों से करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
आयोजन का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मरक्षा (Self-Defense) की भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में स्पीड किकिंग, फ्रेशर, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती शीला मिश्रा ने कहा कि “ताइक्वांडो न केवल शारीरिक स्फूर्ति बढ़ाता है, बल्कि अनुशासन और आत्म-नियंत्रण भी सिखाता है। यह पोस्टर इस बड़े आयोजन की पहली झलक है।”
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री जे. आर. मिश्र, आयोजक सचिव उदित राज गुप्ता, खेल प्रशिक्षक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *