उभांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फां@@@सी लगाकर दी जान !


बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव में शनिवार की आधी रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार शाहपुर निवासी सनोज मौर्य की पत्नी किरण मौर्य (27) रोज की तरह रात में पति के साथ कमरे में सोई थी। पति के मुताबिक करीब दो बजे के बाद पत्नी उस कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में चली गई। पति को लगा कि वह बाथरूम गई होगी और वह फिर सो गया। सुबह करीब चार बजे जब नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी पंखे से झूल रही है।

पति ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन कंप्यूटर पर फार्म का काम करता है और घर में चक्की भी चलाता है।

बताया जा रहा है कि विवाहिता ने साड़ी के सहारे फांसी लगाई थी। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का मुआयना किया। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पूर्व में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *